BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नागपुर डीआरएम मनिंदर सिंह उप्पल का आज 21 नवंबर को नैनपुर आगमन-- रेलवे के विभिन्न विभागों का करेंगे निरीक्षण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

नागपुर डीआरएम मनिंदर सिंह उप्पल का आज 21 नवंबर को नैनपुर आगमन-- रेलवे के विभिन्न विभागों का करेंगे निरीक्षण...

 




रेवांचल टाइम्स नैनपुर-- 21 नवंबर 2021 को नागपुर डीआरएम अंदर से उपल का नैनपुर आगमन होगा जहां पर वह एकदिवसीय दौरे में रेलवे से जुड़े कार्यों बिल्डिंग हो और स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। उनके आगमन को लेकर नैनपुर में राजनीति तेज हो गई है जहां पर विभिन्न संगठनों को संगठनों के द्वारा उनसे मुलाकात का समय लिया जा रहा है।और उनका विरोध प्रदर्शनकारी संगठनों द्वारा किए जाने की चर्चा सामने आ रही है।लगातार लंबे समय से ब्रॉडगेज रेल परिचालन के लिए मंडला एवं नैनपुर नगर की जनता अपनी आवाज और विभिन्न आंदोलन के द्वारा रेल संचालन की मांग करती रही है। लेकिन अंधा बहरा गूंगा प्रशासन आदिवासी क्षेत्र की जनता की मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मंडला जिले के भी जनप्रतिनिधि पूरी तरह से सुप्त अवस्था में है।



विगत 21 माह से ब्रॉडगेज ट्रेन का संचालन नैनपुर मंडला जबलपुर और बालाघाट में पूरी तरह से बंद है। जबकि यह रेलमार्ग चारों दिशाओं के लिए लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन उसके बाद भी यहां पर विधायक सांसद और राजनीतिक संगठन पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारी से लगातार बच रहे हैं। लेकिन अब आम नागरिकों को अपने हक की लड़ाई मांग कर एवं छीन कर लेने की जरूरत है। नैनपुर नगर की रेल संघर्ष समिति ने जिले एवं नगर के समस्त नागरिकों,संगठन,जनप्रतिनिधियों से निवेदन  किया हैं कि और कहां है कि वह कल 21 नवंबर को नागपुर डीआरएम मनेंद्र सिंह उप्पल का नैनपुर आगमन हो रहा है। जिसका रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराएं एवं अपने मांग को पुरजोर तरीके से रखें। देखने में आया है कि विभिन्न संगठनों के द्वारा आंदोलन होने के बाद भी नगर की जनता और युवा कभी भी सहयोग के रूप में आंदोलन में साथ नहीं दिए हैं। अब अगर अभी भी सब सोए रहेंगे या सिर्फ व्हाट्सएप के शेर बने रहेंगे तो इसी तरह से अपनी मांग को कभी भी जनहित में पूरी नहीं हो करवा सकेंगे। अब समय आ गया है कि कल डीआरएम को ही विभिन्न संगठनों जनप्रतिनिधियों युवाओं नागरिकों द्वारा उनका विरोध किया जाए।


12 नवंबर को रेल मंत्रालय से भी आदेश जारी हो गए हैं कि कोरोना काल के पहले की जो ट्रेनें हैं। वह यथावत समय पर और उचित दर किराया पर चलेंगी। लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी नागपुर डिवीजन से किसी प्रकार की ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है। संगठन द्वारा जनता को आवाहन किया गया है लेकिन देखना यह है कि नैनपुर नगर एवं मंडला की जनता किस तरीके से डीआरएम का विरोध करती है। देखा जाए तो आंदोलन में नागरिकों की भूमिका नगर एवं जिले में बहुत कम रही है तभी यह क्षेत्र लगातार पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता रहा है यहां के जनप्रतिनिधि भी अपने अधिकार कर्तव्य और जवाबदेही से लगातार बचते रहे हैं। जिसके कारण भी यह क्षेत्र पूरी तरह से अविकसित रहा है। जन मांग है कि ब्रॉड गेज ट्रेन जल्द चलाई जाए। लेकिन उसके बाद भी जनप्रतिनिधि पूरी तरह से सोए हुए हैं। अब देखना यह है कि कितने प्रबल तरीके से विरोध प्रदर्शन के बाद  ट्रेन का संचालन हो पाता है।                    

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment